Home व्यापार ऑडिटर के साथ बायजू के तीन बोर्ड सदस्यों का इस्तीफा

ऑडिटर के साथ बायजू के तीन बोर्ड सदस्यों का इस्तीफा

154
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

एडटेक कंपनी बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन के साथ मतभेदों के कारण उसके बोर्ड के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। उधर, डेलॉय ने भी बायजू के ऑडिटर पद से कार्यकाल समाप्त होने से तीन साल पहले ही इस्तीफा दे दिया है। यह देश के सबसे मूल्यवान स्टार्टअप के लिए बड़ा झटका है।रिपोर्ट के मुताबिक, सिकोइया कैपिटल (अब पीक एक्सवी पार्टनर्स) के जीवी रविशंकर, चैन जुकरबर्ग के विवियन वू और प्रोसस के रसेल ड्रेसेनस्टॉक ने इस्तीफा दिया है। अब बोर्ड में सिर्फ बाजयू रवींद्रन, रिजू रवींद्रन व दिव्या गोकुलनाथ ही बचे हैं। हालांकि, तीनों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए हैं। वहीं, डेलॉय ने कहा कि बायजू ने पिछले वित्त वर्ष के नतीजे जारी नहीं किए। रवींद्रन बायजू को पत्र लिखने के बाद ऑडिट नहीं हुआ। इसलिए वह इस्तीफा दे रही है।