Home खेल मैच के बाद गंभीर और कोहली के बीच हुई बहस, “बडप्पन दिखाते...

मैच के बाद गंभीर और कोहली के बीच हुई बहस, “बडप्पन दिखाते हुए मांगे माफी”….

110
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद ने सुझाव दिया है कि गौतम गंभीर को व्यक्तिगत रूप से विराट कोहली को फोन करना चाहिए और आईपीएल 2023 के झगड़े के लिए माफी मांगनी चाहिए। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच आईपीएल 2023 लीग चरण के मैच के बाद गंभीर और विराट कोहली के बीच तीखी बहस हुई।

शहजाद ने गंभीर-कोहली विवाद पर दी राय-

दरअसल अहमद शहजाद नादिर अली पॉडकास्ट पर पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने गंभीर और कोहली के बीच विवाद पर अपने विचार साझा किए। उनका मानना है कि एलएसजी मेंटर को आरसीबी बल्लेबाज से माफी मांगनी चाहिए। अहमद ने कहा कि देखिए ये मेरा काम नहीं है, लेकिन मैं अपनी राय सिर्फ इसलिए दे रहा हूं क्योंकि आपने मुझसे पूछा है। मैं गलत भी हो सकता हूं क्योंकि मैं बाहर से चीजों को देख रहा था तो मेरे अनुसार यह गंभीर की गलती थी।

गंभीर को माफी मांगनी चाहिए-

अगर वह अपना बड़प्पन दिखाना चाहते हैं तो गौतम गंभीर को विराट कोहली को फोन करना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। अगर गंभीर ऐसा करते हैं तो वह एक बड़े इंसान के तौर पर सबके सामने आएंगे। वह विराट कोहली से प्यार करते हैं, कैसे उन्होंने अपना मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कोहली को सौंपा था।

कोहली ने जलते हैं गंभीर-

शहजाद ने आगे कहा कि बाहर से देखो तो यह बुरा लग रहा है। मैंने अपने जीवन में कभी किसी टीम मैनेजमेंट के सदस्य को खिलाड़ियों के बीच लड़ाई में कूदते नहीं देखा। मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। शहजाद ने गौतम गंभीर और विराट कोहली की लड़ाई के पीछे की वजह भी बताने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा कि मैदान पर कोहली के रिकॉर्ड्स के कारण गंभीर को उनसे ईर्ष्या हो सकती है।