Home मनोरंजन भोजपुरी सिनेमा की रिंकू घोष और काजल की फिल्म “देवरानी जेठानी” का...

भोजपुरी सिनेमा की रिंकू घोष और काजल की फिल्म “देवरानी जेठानी” का ट्रेलर रिलीज….

331
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री रिंकू घोष और काजल राघवानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। ऐसे में आज फिल्म ‘‘देवरानी जेठानी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं। यह ट्रेलर B4U भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जो बेहद शानदार है। इस फिल्म में लीड रोल में रिंकू घोष और काजल राघवानी निभा नजर आएंगी। फिल्म में गौरव झा और देव सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह है और निर्देशक अजय कुमार झा हैं।

परिवार और संस्कार से जुड़ी है फिल्म की कहानी

B4U मोशन पिक्चर्स और वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन कृत फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ के ट्रेलर की बात करें तो इसमें रिंकू घोष जेठानी की भूमिका में नजर आ रही हैं, जबकि काजल राघवानी देवरानी बनी है। फिल्म महिला प्रधान है। इसकी कहानी घर परिवार और संस्कार से जुड़ी हुई है। 3:30 मिनट के इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत रिंकू घोष से होती है, जो शादी कर अपने पति देव सिंह के घर आती है। देव सिंह इस फिल्म में रिंकू सिंह के पति के किरदार में है, जबकि गौरव झा का किरदार उनके देवर का है। रिंकू घोष कम पढ़ी लिखी है लेकिन वे परिवार को चलाना बखूबी जानती हैं। इसी बीच उनके देवर गौरव झा की नौकरी हो जाती है, वहां उसे काजल राघवानी मिलती है। फिर दोनों की शादी हो जाती है। उसके बाद शुरू होता है घर में देवरानी और जेठानी के बीच का संघर्ष। नतीजा यह होता है कि देवरानी यानी काजल राघवानी घर छोड़कर चली जाती है।

इमोशनल है ट्रेलर का अंत

‘देवरानी जेठानी‘का ट्रेलर बेहद ही दिलचस्प है। इसका अंत आपको इमोशनल कर देगा। ट्रेलर के अंत में दिखाया जाता है कि जेठानी रिंकू घोष का निधन हो जाता है तब जाकर देवरानी यानी काजल की आंखें खुलती है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। उसके बाद क्या होता है ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।