Home अन्य बांकी मोगरा नगर पालिका शीघ्र अस्तित्व में आएगी

बांकी मोगरा नगर पालिका शीघ्र अस्तित्व में आएगी

132
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर :  मुख्यमंत्री  ने कोरबा जिले में बांकी मोगरा नगर पालिका के गठन के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कटघोरा विधायक एवं मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम कंवर के आग्रह पर यह निर्देश जारी किये।
गौरतलब है कि कटघोरा विधायक श्री कंवर ने मुख्यमंत्री से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उनसे बांकी मोगरा शहर को नगर पालिका बनाने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि बांकी मोगरा क्षेत्र के आठ वार्ड कोरबा नगर निगम के अंतर्गत आते हैं। नवीन नगर पालिका के गठन से बांकी मोगरा में विकास कार्य तेजी से होंगे और क्षे़़त्र के नागरिकों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विधायक श्री कंवर के आग्रह पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को बांकी मोगरा नगर पालिका के गठन के लिए शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैैं।