Home देश सड़क हादसा : रत्नागिरी में ट्रक ने रिक्शा को मारी टक्कर, आठ...

सड़क हादसा : रत्नागिरी में ट्रक ने रिक्शा को मारी टक्कर, आठ की हुई मौत….

171
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

महाराष्ट्र में एक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान करीब कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, रत्नागिरी जिले के दापोली-हरने मार्ग पर असुद में एक ट्रक ने रिक्शा को टक्कर मार दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताया है और प्रत्येक मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रशासन को घायलों को सरकारी खर्च पर उचित चिकित्सा उपचार मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।

इस बीच मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे उपनगरीय घाटकोपर की रमाबाई अंबेडकर कॉलोनी की एक चॉल में हुई। घायलों को तुरंत पास के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इन सभी की हालत स्थिर है। नागरिक अधिकारियों के अनुसार, शहर और उसके उपनगरों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश हुई। इस वजह से ऐसे हादसे हो रहे हैं।