Home छत्तीसगढ़ आयुष हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर पदुमतरा में पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न

आयुष हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर पदुमतरा में पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न

106
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। संचालक आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन के योजनानुसार एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी राजनांदगांव (छ.ग.) के कुशल मार्गदर्शन में आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पदुमतरा, विकासखंड एवं जिला राजनांदगांव में दिनांक 21.6.2023 नवय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से लेकर 25.6.2023 तक निःशुल्क का पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल एवं योगा डांस का अभ्यास करवाया गया।
25 जून 23 को पांच दिवसीय योगा शिविर समापन एवं सम्मान समारोह भुनेश्वर शोभाराम बघेल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन कैबिनेट मंत्री एवं विधायक डोंगरगढ़ के मुख्य अतिथि तथा ओमप्रकाश साहू क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति राजनांदगांव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें सौरव वैष्णव अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा डोंगरगढ़, ललिता मोहन साहू सरपंच ग्राम पंचायत पदुमतरा, तेजस्वी वर्मा, प्रेम लाल मोहबिया, राकेश साहू, कमलेश कुर्रे, कालूराम साहू, संजय कुर्रे, मूलचंद निर्मलकर, सेवक देवदास, धीरपाल कुर्रे, अनिता गंधर्व, कुमारी साहू, देवकुंवर साहू, विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर योग प्रशिक्षण केशव चंदेल द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया तथा डगनिया तथा पदुमतरा की छात्राओं द्वारा योग डांस की भावभीनी प्रस्तुति दी गई। विधायक श्री बघेल ने ग्रामीणजनों के साथ योगाभ्यास किया। छात्राओं को उत्साह वर्धन हेतु विधायक के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि भुनेश्वर बघेल द्वारा समस्त ग्रामवासियों का योग एवं आयुर्वेद से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित करते हुए दैनिक योगाभ्यास के लाभ के बारे में बताया गया। जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू द्वारा आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पदुमतरा के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के प्रति, संतोष व्यक्त किया गया तथा ग्रामवासियों को पूर्व में प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति एवं कार्य प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम सरपंच ललिता साहू ने सफल पांच दिवसीय योग शिविर के आयोजन हेतु ग्रामवासियों को बधाई दी। तदोपरांत शिविर प्रभारी तथा भागवत महिला मंडली पदुमतरा एवं वरिष्ठ ग्रामीणजनों द्वारा विधायक एवं ओम प्रकाश साहू तथा सरपंच को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
शिविर प्रभारी डॉक्टर हर्षा दुबे द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया तथा आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पदुमतरा में टिन शेड निर्माण एवं पार्किंग शेड निर्माण करवाये जाने हेतु विधायक एवं ओमप्रकाश साहू का विशेष आभार व्यक्त किया गया। इस योग शिविर में सतीश कुमार राम तथा शांति द्वारा आयुष मथ वितरण एवं अंकुरित धान्य वितरण किया गया तथा स्नेह सहयोग प्रदान किया गया।