Home अन्य रीपा का स्टॉल लगाकर 41 हजार रुपये से अधिक के सामानों का...

रीपा का स्टॉल लगाकर 41 हजार रुपये से अधिक के सामानों का किया विक्रय सुकमा

160
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सुकमा :  प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत जिले में संचालित 6 रीपा केन्द्र स्थापित की गई है। जहां समूह की महिलाएं आचार, पापड़, स्टेशनरी, ब्रेड, मसाला निर्माण सहित अन्य उत्पादों का निर्माण कर स्थानीय बाजारों में विक्रय करके आर्थिक लाभ अर्जित कर रही है।
मिनी स्टेडियम सुकमा में 25 जून को मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाया गया था। वहीं महिलाओं ने रीपा अन्तर्गत तैयार उत्पाद सेनेटाइजर, फिनाइल, साबुन, अगरबत्ती, दोना-पत्तल सहित अन्य सामनों को अवलोकन सह विक्रय के लिए प्रदर्शनी लगाई थी। जिसका अवलोकन कैबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा ने किया और समूह द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की प्रशंसा की। रीपा के स्टॉल से आम नागरिकों के अलावा अधिकारी-कर्मचारियों ने 41500 रुपये के सामानों की खरीदी की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री डीएन कश्यप ने महिलाओं की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा इससे महिलाएं स्वावलंबन की ओर अग्रसर होकर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही है। साथ ही उत्पदों के विक्रय से प्राप्त इन पैसों से दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीद कर घर की जरूरतों को पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हरिस. एस एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।