Home देश राहुल गांधी पर ट्वीट को लेकर कांग्रेस ने की शिकायत….

राहुल गांधी पर ट्वीट को लेकर कांग्रेस ने की शिकायत….

175
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बेंगलुरु। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है। बीजेपी नेता का खिलाफ कांग्रेस नेता के रमेश बाबू की शिकायत के बाद बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स थाने में शिकायत दर्ज की गयी है। मालवीय पर राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस ने ट्वीट करने का आरोप लगाया है।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

नेता राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट के लिए बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पीएस में आईपीसी की धारा 153 ए, 120 बी, 505 (2), 34 के तहत बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

हमने कानूनी राय लेने के बाद एफआईआर दर्ज किया- प्रियांक खरगे

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे भाजपा को जब भी कानूनी दौर से गुजरना पड़ता है तो वे रोना शुरू करते हैं। उन्हें देश के कानून का पालन करने में समस्या है। मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि एफआईआर का कौन सा हिस्सा गलत इरादे से दर्ज किया गया है। हमने कानूनी राय लेने के बाद ऐसा किया है।