Home मनोरंजन शिव ठाकरे नहीं बल्कि टीवी जगत कि इस हसीना ने जीता ‘टिकट...

शिव ठाकरे नहीं बल्कि टीवी जगत कि इस हसीना ने जीता ‘टिकट टू फिनाले’

175
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ इस समय साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शूट हो रहा है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे के खतरों के खिलाड़ी के चल रहे 13वें सीजन में टिकट टू फिनाले हासिल करने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। हालांकि फिनाले में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट शिव नहीं हैं बल्कि एक हसीना ने ये बाजी मार ली है इस सीजन के फिनाले में पहुंचने वाली वह पहली कंटेस्टेंट हैं।

सूत्रों के अनुसार ‘टिकट टू फिनाले’ के लिए डिजाइन किए गए टास्क के लिए ऐश्वर्या को अर्चना गौतम और अर्जित तनेजा के खिलाफ खड़ा किया गया था। इस मुकाबले में ऐश्वर्या ने टिकट टू फिनाले हासिल कर लिया है और फिनाले से पहले ही टास्क में एलिमिनेट होने से खुद को सुरक्षित भी कर लिया है।ऐश्वर्या शर्मा के अलावा, अर्जित तनेजा, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, रश्मीत कौर, डिनो जेम्स और न्यारा बनर्जी अभी भी फिनाले की दौड़ में शामिल हैं, तो शीजान खान और साउंडस मौफाकिर बाहर होने वाले आखिरी दो कंटेस्टेंट्स हैं।