Home छत्तीसगढ़ अज्ञात महिला एवं बुजुर्ग का बजरंग दल ने किया अंतिम संस्कार, सोमनी...

अज्ञात महिला एवं बुजुर्ग का बजरंग दल ने किया अंतिम संस्कार, सोमनी थाना के साथ किया संयुक्त प्रयास

155
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। हादसे ने अपने प्राण गंवाने वाली महिला जिसके लिए कई दिनों के इंतजार के बाद परिजनों का संपर्क नहीं मिला, उनके अंतिम संस्कार हेतु राजनांदगांव बजरंग दल आगे आए। वहीं एक ठाकुरटोला के बुजुर्ग जो कई वर्षो से एक मकान पर रह रहे थे, उनके पास न परिवार था न रिश्तेदार मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार का कार्य अपूर्ण था, जिसके लिए सोमनी पुलिस विभाग के राणा प्रसन्न गजभिए, पुलिस विभाग स्टाफ के साथ बजरंग दल के नगर संयोजक प्रिंस प्रशांत हाथीबेड, नगर अखाड़ा प्रमुख भावेश निर्मलकर, बजरंगी प्रणय मुल्लेवार, हेमंत साहू की उपस्थिति में गठुला के मुक्तिधाम में उक्त दोनों शरीरों का अंतिम संस्कार कार्यक्रम पूर्ण किया गया एवं मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कि गई। इस संदर्भ में नगर अखाड़ा प्रमुख भावेश निर्मलकर ने बताया कि बजरंग दल अपने सनातन धर्म और समाज के की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है, संगठन हमें सेवा सुरक्षा और संस्कार की शिक्षा देती है। चाहे हमारे देव स्थान हो, गौ माता सेवा कार्य, आपदा प्रबंधन, विधर्मी यो से रक्षा का कार्य बजरंग दल पूरी शक्ति से करता आ रहा है। सोमनी थाना क्षेत्र में हुए परिजन अभाव के केस की जानकारी मिलते ही संगठन ने यथासंभव अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से पूर्ण किया है।