Home खेल बेन स्टोक्स ने दमदार शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक में अपना नाम किया...

बेन स्टोक्स ने दमदार शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक में अपना नाम किया दर्ज….

145
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 43 रन से पटखनी दी। इस मैच के पांचवें दिन के खेल में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बल्ले से कोहराम मचाते हुए हर किसी को हैरान किया। उन्होंने 214 गेंदों का सामना करते हुए 155 रनों की शतकीय पारी खेली। इस शतक के साथ ही बेन स्टोक्स ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्होंने इस शतक के साथ ही एशेज में 14 साल के सूखे को भी खत्म किया।

बेन स्टोक्स ने शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

दरअसल, इंग्लैंड की दूसरी पारी के पांचवें दिन के खेल में बेन स्टोक्स ने दमदार शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक में अपना नाम दर्ज कराया। एशेज सीरीज में बतौर इंग्लिश कप्तान उनका ये पहला शतक रहा। साल 2009 के बाद किसी इंग्लिश कप्तान के बल्ले से निकली ये एशेज टेस्ट की पहली सेंचुरी रही। एंड्रयू स्टॉस ने साल 2009 में इंग्लैंड की तरफ से शतक जड़ा था। उन्होंने 161 रन की बड़ी पारी खेली थी। वहीं, साल 2009 के बाद बतौर कप्तान बेन स्टोक्स के बल्ले से ये पहला एशेज टेस्ट शतक रहा। साल 2017-18 में स्टीव स्मिथ ने 239 रन की तूफानी पारी खेली थी।

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को मिली हार

अगर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 416 रन पर ऑलआउट हुई। कंगारू टीम की तरफ से स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली। वहीं, ट्रेविस हेड के बल्ले से 77 रन निकले और डेविड वार्नर ने 66 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में इंग्लैंड पहली पारी में 325 रन ही बना सकी। बेन डकेट ने 98 रन बनाए, हैरी ब्रूक ने 50, ज़ैक क्रॉली ने 48 और ऑली पोप के बल्ले से 42 रन निकले।