Home अन्य लगभग सवा लाख रूपए मूल्य के 114 नग सागौन चिरान जप्त

लगभग सवा लाख रूपए मूल्य के 114 नग सागौन चिरान जप्त

107
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर :  वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत बीजापुर वनमंडल के भोपालपटनम से तारलागुडा मार्ग पर वन कर्मचारियों द्वारा नियमित रात्रि गश्त के दौरान गत दिवस रविवार की सुबह तड़के 4 बजे सफ़ेद रंग की एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दी।

वन कर्मचारियों को संदेह होने पर उनके द्वारा वाहन रोककर सूक्ष्मता से जांच की गई। जांच करने पर पाया गया कि आरोपियों द्वारा गुमराह करने के लिए पिकअप वाहन में उपर सब्जी रखकर नीचे खुफिया कम्पार्टमेंट बनाकर फ़िल्मी तरीके से 16 नग अवैध सागौन चिरान तस्करी कर ले जाया जा रहा था। कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर अवैध सागौन चिरान 0.64 घनमीटर एवं पिकअप वाहन एपी 04 व्ही 7816 के जप्ती की कार्रवाई की गई। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त चिरान भोपालपटनम के ग्राम लिंगापुर से लाना बताया गया। दल द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम लिंगापुर में एक जर्जर भवन से दोपहर 1 बजे 114 नग सागौन चिरान 1.92 घनमीटर जप्त किया गया। जप्त किये गये चिरान का अनुमानित मूल्य करीब एक लाख तीस हजार रूपये है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवास राव के निर्देशानुसार, मुख्य वन संरक्षक श्री मो. शाहिद के कुशल मार्गदर्शन एवं वनमंडलाधिकारी श्री अशोक पटेल के नेतृत्व में उपवनमंडल भोपालपटनम की टीम द्वारा अवैध सागौन तस्करी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से नियमित गश्त कर तस्करों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम एवं लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई जारी है।