Home देश महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर के बीच अनुराग ठाकुर के संकेत….

महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर के बीच अनुराग ठाकुर के संकेत….

131
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की शिंदे नेतृत्व वाली सरकार में एनसीपी नेता अजित पवार के जुड़ने के बाद वहां की राजनीति में हलचल मच गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बहुत से राजनीतिक दल एनडीए से जुड़ना चाहते हैं।

कई राजनीतिक दल बनना चाहते एनडीए का हिस्सा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “देश के विकास के लिए कई राजनीतिक दल एनडीए में शामिल होना चाहते हैं और एनसीपी ने इसकी पहल की है। मुझे विश्वास है कि एनसीपी के महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल होने से राज्य के विकास में मदद मिलेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, एनडीए में शामिल होने वाले ये राजनीतिक दल देश के विकास के लिए केंद्र में एक मजबूत और स्थिर सरकार प्रदान करेंगे।”

अनुच्छेद 370 हटने के बाद कम हुई पत्थरबाजी की घटनाएं

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “75 साल बाद जम्मू-कश्मीर को उसका अधिकार मिला है। अनुच्छेद 370 के हटने से ही पता चलता है कि लोगों के बीच भाईचारा बढ़ा है और जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। आंकड़ों से पता चलता है कि जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं में भी भारी कमी आई है।”

उन्होंने आगे कहा, “कोई नहीं चाहता है कि इसमें बदलाव हो। अगर कोर्ट में मामला विचाराधीन है तो मैं इतना ही कहूंगा कि दोनों सदनों ने इसे पास किया था और धारा 370 और 35A को हमेशा के लिए हटाया गया।”