Home अन्य स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने ‘ख़बरवाद’ मासिक पत्रिका का किया विमोचन

स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने ‘ख़बरवाद’ मासिक पत्रिका का किया विमोचन

308
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर : स्वास्थ्य एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में मासिक पत्रिका ‘ख़बरवाद’ के पहले अंक का विमोचन किया। उन्होंने पत्रिका की टीम को बधाई देते हुए इसकी सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। श्री सिंहदेव ने उम्मीद जताई कि इस नई पत्रिका के माध्यम से प्रदेश के लोगों को सम-सामयिक घटनाओं के साथ ही यहां के राज-काज की ताजा जानकारी भी मिलेगी।

‘ख़बरवाद’ के संपादक श्री श्रीकांत बाघमारे ने पत्रिका के विमोचन के अवसर पर कहा कि राज्य की प्रमुख ख़बरों के सटीक विश्लेषण, बुद्धिजीवियों के विचार, राजनीति, शासन, प्रशासन के साथ ही यहां की योजनाओं व जनहित के मुद्दों से जुड़े समाचार इसमें प्रमुखता से प्रकाशित किए जाएंगे। ‘ख़बरवाद डॉट कॉम’ के साथ ही अब पत्रिका के माध्यम से भी लोगों को प्रदेश की ख़बरों से रू-ब-रू कराएंगे।