Home खेल एंड्रयू बालबर्नी ने व्हाइट बॉल कैप्टेंसी छोड़ने का किया एलान….

एंड्रयू बालबर्नी ने व्हाइट बॉल कैप्टेंसी छोड़ने का किया एलान….

140
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद एंड्रयू बालबर्नी ने आयरलैंड की वनडे और टी-20 इंटरनेशनल की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। बालबर्नी की जगह पर अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग को आयरलैंड को अंतरिम कप्तान नियुक्त किया गया है।

बालबर्नी ने छोड़ी कप्तानी

एंड्रयू बालबर्नी ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के आखिरी क्वालिफायर मुकाबले के बाद व्हाइट बॉल कैप्टेंसी छोड़ने का एलान किया। कप्तानी से इस्तीफा देते हुए बालबर्नी ने कहा, “काफी सोचने और विचार करने के बाद मैंने वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। पिछले कुछ सालों में इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गौरव की बात रही। मैदान पर और ग्राउंड के बाहर मुझे जो सपोर्ट खिलाड़ियों, कोच, क्रिकेट आयरलैंड और समर्थकों से मिला उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।”

टीम के लिए जारी रहेगा बेस्ट प्रदर्शन

बालबर्नी ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि मेरे और टीम के लिए कप्तानी छोड़ने का यह सही समय है। मैं टीम के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन और कड़ी मेहनत आगे भी जारी रखूंगा और आने वाले सालों में टीम की सफलता में योगदान देने का पूरा प्रयास करूंगा।” साल 2019 में कप्तान नियुक्त किए गए एंड्रयू बालबर्नी ने आयरलैंड की चार टेस्ट, 33 वनडे और 52 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में टीम की कप्तानी की।

पॉल स्टर्लिंग के हाथों में टीम की कमान

एंड्रयू बालबर्नी के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद पॉल स्टर्लिंग को आयरलैंड का अंतरिम कप्तान नियुक्त किया गया है। स्टर्लिंग की गिनती आयरलैंड के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है। वह आयरलैंड की तरफ से अब तक 154 वनडे, 124 टी-20 इंटरनेशनल और 5 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। स्टर्लिंग एकदिवसीय क्रिकेट में 5,598 रन कूटे चुके हैं। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में उनके बल्ले से 3,275 रन निकले हैं। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में स्टर्लिंग एक शतक समेत कुल 253 रन बना चुके हैं।