Home छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस ने फूंका बिगुल : पेंडरवानी में जुटे कांग्रेसियों ने शंखनाद...

किसान कांग्रेस ने फूंका बिगुल : पेंडरवानी में जुटे कांग्रेसियों ने शंखनाद किया, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में किसान रथ रवाना

104
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पेंडरवानी में जिला किसान कांग्रेस द्वारा किसान संग गोठबात, उन्नत किसान का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू व जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी की मौजूदगी में किसान रथ रवाना किया गया। यह रथ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की किसान हितैषी योजनाओं सहित अन्य सार्थक योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा।
इस आयोजन में क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक ग्रामीण शामिल हुए। बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसीजन व नागरिकों के बीच ग्राम पेंडरवानी में जिला किसान कांग्रेस का आयोजन संपन्न हुआ। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि-इस कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सार्थक योजनाओं को पहुंचाकर उनसे आने वाले चुनावों के लिए समर्थन जुटाना है। आज कांग्रेस रथ रवाना किया गया है। यह रथ प्रत्येक ग्राम तक पहुंचेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तारतम्य में भी यह बड़ी शुरुआत है। किसान कांग्रेस ने बिगुल फूंक दिया है।
इस अवसर पर ग्राम पेंडरवानी में एक बड़ी सभा का आयोजन हुआ। प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू ने जिला किसान कांग्रेस के इस आयोजन को सराहा। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि-15 वर्षों का दूभर समय गुजरने के बाद किसान हितैषी सरकार के तौर पर कांग्रेस सरकार ने बागडोर संभाली। इसके नतीजे सभी के सामने हैं। उन्होंने कहा कि-गोधन की सेवा करने वाले, अन्नदाता, युवा, बुजुर्ग सभी के लिए सरकार ने योजनाएं लागू की और उनका बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया। आज छत्तीसगढ़ की सफल योजनाओं का डंका देशभर में बज रहा है। प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री गौरीशंकर पांडे ने कहा कि-ऐ दारी फिर भूपेश के बारी। यही नारा हर ओर छाया हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माटीपुत्र होने का दायित्व निभाया है।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि-डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है। कांग्रेस प्रत्याशी को बड़ी जीत दिलाने के साथ ही पुनः विकासशील छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को समर्थन देकर भूपेश सरकार की प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा पर जनता मुहर लगाएगी। उन्होंने कहा कि-सर्वहारा वर्ग का सम्मान कांग्रेस सरकार ने किया है। अपनी योजनाओं के माध्यम से महती आवश्यकताओं और मांगों को पूरा किया है। आज हमारे बच्चे अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। महिलाएं बिहान समूह और गौठानों के माध्यम से सशक्त हो रही हैं। बिजली बिल हाफ है और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। पर्वों में आयोजन के लिए भी सरकार राशि मुहैया करा रही है। कुल मिलाकर सभी ओर खुशहाली और संतुष्टि है।
क्षेत्र के वरिष्ठ किसान चमारराय चंद्रवंशी ने कहा कि-न्याय योजना ने कृषकों को नई ऊर्जा दी है। कर्ज में डूबे और फसल के उचित मूल्य की बाट जोहते किसानों के लिए ये संजीवनी साबित हुई। आज किसान संपन्न है और पूरी लगन के साथ कृषि कर रहा है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को जमकर सराहा। उनके साथ ही दूसरे किसानों ने भी मंच से अपनी बात रखी। क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भी सरकार के कामकाज पर बात की।
एआईसीसी सदस्य क्रांति बंजारे ने कहा कि-कांग्रेस सरकार ने इतिहास रचा है। हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ने की मुहिम शुरु की। छत्तीसगढ़ में भी अपने राष्ट्रीय नेता के मार्गदर्शन में सरकार ने लोगों को आर्थिक उन्नति और सशक्तिकरण से जोड़ने का सफल प्रयास किया है। यह सरकार दोबारा जीत हासिल करेगी क्यूंकि जनता को भूपेश सरकार पर पूरा भरोसा है।
उक्त आयोजन को जिपं सदस्य महेंद्र यादव, मदन मोहन साहू, सरपंच जीवन पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी, रायपुर शहर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संजू कुमार गौतम, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री पंकज बांधव, महिला कांग्रेस सचिव विभा साहू, सिमगा के सेवादल अध्यक्ष कुंजराम साहू, युवा ब्रिगेड के देवचरण मारकंडे, डोंगरगांव पूर्व नपं अध्यक्ष श्रीमती संध्या साहू, नरेंद्र दाऊ, विधानसभा प्रभारी खुज्जी जयपाल यादव, जनपद सदस्य मोहनीस साहू, श्रीमती ललिता साहू, किसान कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष होमदत्त वर्मा, पूर्व सरपंच दर्राबांधा बसंत निषाद, उपाध्यक्ष महेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष टीकम साहू, जिला दिव्यांग प्रकोष्ठ हेमन साहू, उपाध्यक्ष ओमकार साहू, मदन मोहन साहू, महामंत्री राजेन्द्र साहू, संयुक्त महामंत्री भुवाल साहू, ब्लाक अध्यक्ष डोंगरगांव चुम्मन साहू, ब्लाक अध्यक्ष डोंगरगढ़ जयचंद ठाकुर, एलबी नगर ब्लाक अध्यक्ष देवलाल वर्मा, मीडिया प्रभारी गौतम वर्मा, पुरूषोत्तम साहू, दीपचंद साहू, प्रसादी राम चंद्रवंशी, गोवर्धन वर्मा, हेमशंकर चंद्राकर, नवीन वर्मा, रामस्वरूप साहू, ब्लाक महामंत्री हेमंत साहू, सरपंच जारवाही श्रीमती सवित्री बाई साहू, महामंत्री भोजराज साहू, भुवाल निषाद, श्रीमती जमुना साहू, संजय साहू, शिशुपाल भारती, गोविंद टंडन, विभा साहू, संध्या साहू, नरेन्द्र साहू, सोहन साहू, हुकुम साहू, भुवन झुलेकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सुमन साहू ने किया। आभार जिला किसान कांग्रेस के संगठन महामंत्री योगेंद्र दास वैष्णव ने किया किया।
उक्त आयोजन में क्षेत्रीय मितानिनों के साथ ही महिला समूह बम्लेश्वरी शारदा समूह, बम्लेश्वरी शीतला समूह, बम्लेश्वरी संतोषी समूह, उगता सूरज समूह, मां समलाई समूह, मां तुलसी समूह, मां कालिका समूह, श्री धनलक्ष्मी समूह, मां लक्ष्मी समूह, मां शक्ति समूह, पदम गायत्री समूह, पदम भवानी समूह, मां शकाम्बरी समूह की सदस्यों सहित क्षेत्र के वरिष्ठ किसानों और राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट रहे ग्राम पेंडरवानी के दुर्जन पटेल का भी सम्मान अतिथियों ने किया। ग्राम पैरी के कलाकारों ने यहां अपनी प्रस्तुति दी।
सोमवार को ग्राम पेंडरवानी से रवाना किया गया किसान रथ प्रथम दिन दर्जनभर से अधिक गांवों में पहुंचा। ग्राम मचानपार, खैरी, कोपेडीह, बोदेला पेटेश्री, ढ़ाबा, कोहका, ओड़रबांधा, पेंडरवानी, जारवाही, मारगांव, गिरगांव, बीजाभांठा, टोलागांव, दीवानझीटिया, दीवानभेड़ी, तुमड़ीबोड़ होते हुए सिवनीखुर्द में प्रथम दिन की यात्रा समाप्त हुई। किसान रथ को ग्रामीणों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।