Home छत्तीसगढ़ 6 से 8 जनवरी तक होगा साहित्य महोत्सव का आयोजन, तैयारियों को...

6 से 8 जनवरी तक होगा साहित्य महोत्सव का आयोजन, तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

9
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आगामी 6, 7 एवं 8 जनवरी को आयोजित होने वाले साहित्य महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री पंकज झा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महोत्सव के आयोजन की तैयारियों एवं प्रस्तावित रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में साहित्य महोत्सव के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर आयोजन की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साहित्य महोत्सव के माध्यम से साहित्य, कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने तथा साहित्यप्रेमियों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन सहित , जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।