Home क्राइम गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे ओडिशा के अंतर्राज्यीय आरोपी सहित...

गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे ओडिशा के अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 02 गिरफ्तार

1
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर कमिश्नरेट में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अब तक एनडीपीएस एक्ट के 102 प्रकरणों में 222 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 7,39,28,670/- कीमत के मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री की गई है जप्त।

दिनांक 13.11.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत सरोना रेल्वे स्टेशन जाने के मार्ग स्थित जेपी गार्डन पास दोपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा मुखबिर द्वारा बताए गए दोपहिया वाहन एवं हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा व्यक्तियों से पूछताछ करने का प्रयास किए जाने पर वह भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राधाकान्त राणा एवं परमानंद साहू होना बताया। पुलिस टीम द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर उसमें गांजा बरामद हुआ।

आरोपी राधाकान्त राणा एवं परमानंद साहू को गिरफ्तार कर कब्जे से *कुल 2.522 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,26,100/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 1,66,100/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 381/26 धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से गांजे की उपलब्धता, परिवहन, बिक्री एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोतों तथा फॉरवर्ड लिंकेज के माध्यम से गांजे की बिक्री करने वाले संभावित खरीदारों एवं अन्य संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. राधाकान्त राणा पिता बीसीकेशन राणा उम्र 56 साल निवासी ग्राम खोलन थाना टिटलागढ जिला बालांगीर ओडिसा।

02. परमानंद साहू पिता स्व. लच्छीराम साहू उम्र 40 साल निवासी ग्राम पोहंदा थाना अम्लेश्वर जिला दुर्ग।