कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के उपाध्यक्ष श्री अभिनेष कश्यप एवं नगर पंचायत चंदखुरी के अध्यक्ष श्री प्रतीक बैस ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की। कलेक्टर ने नमी मापक यंत्र से धान की नमी जांची तथा धान का तौल भी किया।
धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह देखा गया। उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया, बैठने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्री रवि सिंह, डीसीसीबी श्री भूपेश चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।





