Home क्राइम मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी...

मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी करने वाले गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार

4
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दिनांक 02.11.2026 को प्रार्थी सीताराम गुप्ता, उम्र 45 वर्ष, निवासी शुक्रवारी बाजार, बंजारी नगर, रावांभाठा, रायपुर द्वारा थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दिनांक 19.10.2026 को दशहरा त्यौहार मनाने अपने परिवार सहित मकान में ताला लगाकर अपने मूल गृहग्राम खटखरी, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज, मध्यप्रदेश गया हुआ था।

दिनांक 02.11.2026 को वापस घर लौटने पर देखा कि मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर रखी आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी हो चुकी थी। प्रार्थी के अनुसार चोरी गए मशरूका की कुल कीमत लगभग 07.50 लाख रुपये थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1163/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

थाना खमतराई पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता से विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लिए गए। आरोपियों की पतासाजी के लिए सिविल पेट्रोलिंग स्टाफ एवं मुखबिरों को सक्रिय किया गया। लगातार पतासाजी एवं संदेहियों से पूछताछ के आधार पर सागर मलिक, मनीषा साहू, राहुल उर्फ ओमप्रकाश निर्मलकर एवं चेतन निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाना तथा रात्रि में प्रार्थी के मकान का ताला रॉड से तोड़कर अंदर प्रवेश करना स्वीकार किया। आरोपियों ने मकान के अंदर रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी कर आपस में बांटना बताया।

थाना खमतराई पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना एवं लगातार पतासाजी करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 3.50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात एवं 29,000 रुपये नगद, इस प्रकार कुल लगभग 3.79 लाख रुपये का चोरी गया मशरूका गवाहों के समक्ष बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर चारों आरोपियों को दिनांक 06.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

*गिरफ्तार आरोपीगण :

1. सागर मलिक, पिता रमेश कुमार मलिक, उम्र 31 वर्ष, निवासी बंजारी नगर, बाजार चौक, रावांभाठा, थाना खमतराई, रायपुर।

2. मनीषा साहू, पिता गिरवर साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी बंजारी नगर, शुक्रवारी बाजार चौक, रावांभाठा, थाना खमतराई, रायपुर।

3. राहुल उर्फ ओमप्रकाश निर्मलकर, पिता कुंभकरण निर्मलकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंजारी नगर, शुक्रवारी बाजार चौक, रावांभाठा, थाना खमतराई, रायपुर।

 

4. चेतन निषाद, पिता धनेश कुमार निषाद, उम्र 27 वर्ष, निवासी पठान संकरी, पलारी, जिला बलौदाबाजार, हाल निवासी बंजारी नगर, शुक्रवारी बाजार चौक, रावांभाठा, थाना खमतराई, रायपुर।