Home मनोरंजन देवों के देव…महादेव मोहित रैना ने ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स को मारा ताना…

देवों के देव…महादेव मोहित रैना ने ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स को मारा ताना…

93
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

आदिपुरुष भले ही स्क्रीन से हट चुकी हो, लेकिन फिल्म को लेकर अब तक कई सितारे अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर देखकर फैंस फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुक थे, लेकिन जब ये फिल्म थिएटर में आई, तो कई लोगों ने इसे बैन करने की मांग की थी। अब हाल ही में टीवी के फेमस एक्टर और पॉपुलर सीरियल देवों के देव ‘महादेव’ में भोले शंकर की भूमिका अदा करने वाले मोहित रैना ने ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स को तंज कसते हुए, उन्हें इसके लिए जिम्मेदार बताया है।

मोहित रैना ने ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स को मारा ताना?
हाल ही में मोहित रैना ने फिल्म को मिले रिस्पांस के लिए ‘आदिपुरुष’ के निर्देशक ओम राउत और मेकर्स को जिम्मेदार बताया। उन्होंने खास बातचीत में कहा, अगर आप क्रिएटिविली कुछ करते हैं, या आपका कुछ क्रिएटिव दृष्टिकोण हैं एक खास प्रोजेक्ट के लिए। आप कोई फिल्म जब दर्शकों के लिए बनाते हैं, तो आप उनके लिए जिम्मेदार हैं। आपको थोड़ा जिम्मेदार होना पड़ता है। हम जब कुछ बनाते हैं, तो अपने लिए तो बनाते नहीं हैं। हम जो उपयोग करते हैं, वो अपने तो करते नहीं। अगर ऑडियंस की फिल्म देखने के लिए नहीं होगी, तो हम बनाएंगे किसके लिए”। आदिपुरुष की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 450 करोड़ और इंडिया में केवल 288 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।