Home व्यापार तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम..

तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम..

90
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं। पिछले एक साल से ज्यादा समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं हुआ है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर डीजल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।

नोएडा-गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल के आज दाम

नोएडा: पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 108.43 रुपये और डीजल 93.67 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल का दाम एक बार फिर से 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 78.77 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड भी मामूली तेजी के साथ 74.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम?

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम एसएमएस से पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आप 92249 92249 पर एसएसएस कर आसानी से पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल वन एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।