Home मनोरंजन शाहरुख ने नेशनल टीवी पर प्रियंका से कहा-‘मुझसे शादी करोगी’…

शाहरुख ने नेशनल टीवी पर प्रियंका से कहा-‘मुझसे शादी करोगी’…

105
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। वह दुनिया की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। ब्यूटी पेजेंट विनर बनने से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री आज हॉलीवुड तक में अपना परचम लहरा रही हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बात करने से नहीं कतराती हैं। प्रियंका की दोस्ती भी बॉलीवुड में कई बड़े कलाकारों के साथ है। शाहरुख खान के साथ भी प्रियंका की अच्छी दोस्ती रही है। शाहरुख और प्रियंका ने फिल्म में एकसाथ काम भी किया है। एक वक्त ऐसा भी था, जब शाहरुख का नाम प्रियंका के साथ जुड़ने लगा था। अब शाहरुख खान के अगर चार्म का देवता कहें तो यह गलत नहीं होगा। वह जब भी बाहें फैलाकर, नजरें झुकाकर हिरोइन की तरफ देखते हैं तो जाहिर है कि हर कोई उनपर फिदा हो जाता है। उनके साथ इंडस्ट्री की हर लड़की काम करने और पर्दे पर रोमांस करने की इच्छा रखती है। प्रियंका चोपड़ा ने भी शाहरुख का साथ बिल्लू और डॉन में काम किया है। इस फिल्म के बाद शाहरुख के साथ प्रियंका का नाम जोड़ा गया। कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया तो अफवाहों को और हवा मिली।

इसके बाद एक कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा के लिए एक गाना गाते दिखे थे। उस गाने में वे अंग्रेजी में कहते दिखे थे- मैरी मी मैरी मी। इसके बाद प्रियंका हैरानी से उन्हें देखतीं और हंसती दिखी थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था। इसके बाद शाहरुख खान और प्रियंका के रिलेशनशिप के रूमर्स को लेकर एक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही थी। खबरों के अनुसार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियों की खबरों से शाहरुख का घर टूटने की कगार पर आ गया था। इसके बाद एंट्री हुई शाहरुख के बेस्टी करण जौहर की और उन्होंने गौरी को संभाला था। हालांकि खबरें तो यह भी रहीं कि करण जौहर की वजह से प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड निकाला हो गया था, इसी वजह से उन्हें हॉलीवुड जॉइन करना पड़ा। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई थी। इस सीरीज में वह एक्शन करती दिखी थीं। इसके साथ ही सीरीज में अभिनेत्री ने बोल्ड सीन भी दिए थे जो कि चर्चा का विषय बने हुए थे।