Home व्यापार रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर कुछ समय के लिए कारोबार में उपलब्ध नहीं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर कुछ समय के लिए कारोबार में उपलब्ध नहीं.

90
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आज शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर कुछ समय के लिए बाजार में कारोबार के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। दरअसल, बात यह है कि अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) अपनी फाइनैंशल सर्विसेज बिजनेस को अलग करने जा रही है। कंपनी के डीमर्जर के बाद इसका नया नाम जियो फाइनैंशल सर्विसेज (JFSL) हो जाएगा। इस डीमर्जर की वजह से कंपनी के शेयर 20 जुलाई (गुरुवार) को 45 मिनट के दौरान नियमित कारोबार के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। आज 9:00 बजे से 10:00 बजे तक रिलायंस के शेयर एक विशेष प्री-ओपन कॉल नीलामी से गुजरेंगे। इस समय शेयरधारक कंपनी के शेयर का केवल ऑर्डर दे सकते हैं, रद्द कर सकते हैं या फिर बदल सकते हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत

कंपनी के डिमर्जर के बाद, रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल कर दिया जाएगा। इसके बाद शेयरधारक को रिलायंस के एक शेयर की जगह जियो फाइनेंशियल का एक शेयर मिलेगा। आपको बता दें कि बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 2,853 रुपये पर बंद हुए थे। जियो फाइनेंशियल का अधिग्रहण करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को 9 जुलाई से पहले खरीदना जरूरी था। आज जब कंपनी का डिमर्जर होगा उसके बाद रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल कर दिया जाएगा।

जियो फाइनेंशियल के कॉम्पीटीटर

जियो फाइनेंशियल के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के 6.1 शेयर होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि जियो फाइनेंशियल जल्द ही कंज्यूमर लेंडिंग, SME लोन,बीमा, पेमेंट्स और डिजिटल बैंकिंग में भी प्रवेश कर सकता है। इसके बाद कंपनी का मुकाबला बजाज फाइनेंस और अन्य फिनटेक कंपनियां होंगी। जियो फिन निफ्टी का 51वां प्री-लिस्टिंग स्टॉक होगा और जियो फाइनेंशियल निफ्टी पोस्ट-लिस्टिंग यानी कि बाहर हो जाएगा। आरआईएल ने 8 जुलाई को बीएसई के एक बयान में कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के डिमर्जर को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण ने मंजूरी दे दी है। कंपनी ने 20 जुलाई 2023 को रिकॉर्ड तिथि के रूप में घोषित की थी।