Home देश झारखंड में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद

झारखंड में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद

167
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की मामला सामने आया है। मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ पश्चिमी सिंहभूम के तुम्बाहाका इलाके में हुई। यह इलाका कोल्हान जंगल क्षेत्र में आता है। इसमें सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार शहीद हो गए। इसमें शहीद तिवारी 2012 बैच के हैं। दोनों झारखंड की जगुआर फोर्स में शामिल थे। झारखंड में इस तरह की वारदात पहली बार नहीं हुई है। इसके पहले 31 मई को नक्सलियों ने पुलिस टीम को उड़ाने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाबलों के जवानों ने कोल्हान जंगल में अभियान चलाकर 11 आईईडी बम बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया था। बम की बरामदगी तुम्बाहाका गांव के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र के अलावा गोईलकेरा थाने में आने वाले मारादिरी, हाथीबुरू, मेरालगढ़ा गांव और छोटा कुईड़ा क्षेत्र से की गई थी। इन जंगलों में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बड़े नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के साथ भ्रमणशील रहते हैं। सुरक्षाबल के जवानों ने कई इलाकों में सर्च अभियान चलाया था। तुम्बाहाका गांव के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के लगाए गए 5 प्रेशर आईईडी बम एक आईईडी बम बरामद किया गया था। जबकि गोईलकेरा थानान्तर्गत मारादिरी, हाथीबुरू मेरालगढ़ा गांव और छोटा कुईड़ा क्षेत्र से 5 प्रेशर आईईडी बम बरामद किए थे।