Home देश नूंह हिंसा के आरोप में बिट्‌टू बजरंगी फरीदाबाद से गिरफ्तार

नूंह हिंसा के आरोप में बिट्‌टू बजरंगी फरीदाबाद से गिरफ्तार

519
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नूंह हिंसा से जुड़े केस में बिट्‌टू बजरंगी को फरीदाबाद स्थित उसके घर से मंगलवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, हथियार छीनने और पुलिस से बदसलूकी करने के गंभीर आरोप लगे है। फिलहाल पुलिस बिट्टू बजरंगी से पूछताछ करने में जुटी हैं। यह नूंह हिंसा के दौरान भड़काऊ बयान दिया था। नूंह हिंसा के बाद अब तक 160 एफआईआर और 393 लोग गिरफ्तार हो चुके है।
ब्रजमंडल यात्रा से पहले बिट्‌टू बजरंगी ने कई भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर डाले थे। इस मामले में उस पर केस दर्ज हुआ था। हालांकि उसे जमानत पर छोड़ दिया गया था। बिट्‌टू को नूंह जिले के तावडू थाने की क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (सीआईए) ने गिरफ्तार किया है। एएसपी उषा कुंडू की शिकायत पर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149,332,353,186,395,397,506,25,54,59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस एफआईआर के आधार पर ही बिट्‌टू की गिरफ्तारी हुई।
31 जुलाई से पहले सोशल मीडिया पर बिट्‌टू बजरंगी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बिट्‌टू ने कहा, उनको पूरी लोकेशन दे दो, मैं कहां-कहां आ रहा हूं। नहीं तो बाद में बोलेंगे, बताया नहीं कि हम आए और मुलाकात नहीं हुई। इसलिए हम पूरी लोकेशन दे रहे हैं। हमारे लिए फूल माला तैयार रखना। बिट्‌टू बजरंगी ने आगे कहा कि इस वक्त मै फरीदाबाद के पाली में है।
31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान तिरंगा चौक पर हिंसा शुरू हो गई और यात्रा पर पथराव हो गया। दंगाईयों ने यात्रा में आए लोगों की गाड़ियों मेँ जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इसके साथ ही दुकानों में भी लूटपाट कर आग लगा दी गई। हिंसा का असर नूंह के साथ साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और पानीपत में मेँ भी हुआ।