Home छत्तीसगढ़ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शिवमहापुराण का समापन

भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शिवमहापुराण का समापन

543
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

दुर्ग।बाबा रामदेव मन्दिर गंजपारा में चल रही श्री गंगाधर शिवमहापुराण कथा के विश्राम दिवस के अवसर पर कथा वाचक आचार्य डॉ विक्रांत महाराज ने कहा कि शिवमहापुराण केवल जीवन का ही कल्याण नही करती बल्कि अपने पितरों तक को अजर अमर कर देती है। आचार्य विक्रांत दुबे ने सनातन परम्पराओ की बात रखते हुए श्रोताओं को अनेक सबक भी दिए है उन्होंने कहा कि अवगुणों के कारण सदाचार नष्ट हो गया है आज समाज खुले मन से एक -दूसरे को गालियां दे रहा है। उन्होंने वेलेंटाइन डे, बर्थ डे का विरोध करते हुए कहा कि जन्म दिन पर दीपक बुझाना हमारी संस्कृति नही है ना ही वेलेंटाइन डे पर फूल देना यदि फूल देना ही है तो वेलेंटाइन डे पर पांच फूल लो अपने माता पिता राधा रानी भगवान श्री कृष्ण और अपने गुरुदेव को भेंट करो। कथा के विश्राम दिवस में प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक कथा हुई, 2 बजे से 4 बजे तक पूजन, हवन किया गया। शाम 5 बजे कथा स्थल से शोभायात्रा निकाली गयी जिसमे झूमते, नाचते एवं भजन गाते सभी शिवभक्त शोभायात्रा में शामिल हुए, शोभायात्रा के पश्चात सभी धर्मप्रेमियों को प्रसाद में खिचड़ी, हलवा का वितरण किया गया, सभी उपस्थित जनोँ ने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया समापन आरती से पूर्व प्रस्तुत भजन में श्रद्धालु झूम उठे और जमकर नाच गाना भी किया। आज के आयोजन में विशेष रूप से योगेन्द्र शर्मा बंटी, ऋषभ जैन पार्षद, सुरेश गुप्ता, प्रकाश टावरी, गोपाल शर्मा, दिनेश मोना शर्मा, तरुण पाण्डे, पूनम दीपक यादव, कविता शर्मा, प्रमिला देवांगन, उषा दुबे, तारा शर्मा, नीरा चौहान, अनिता शर्मा, स्वपना गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, दीपक यादव, अनुपम यादव, संतोष यादव, संतोष सोनी, रमेश शर्मा, संजय सिन्हा, विशाल सिंह चौहान, अभिषेक चौहान, सनत कुमार देशमुख, चेतुराम सिन्हा, तारण सिंह राजपूत, सुजल शर्मा, वाशु शर्मा, मुंशीराम साहू, रितेश साहू, पुरुषोत्तम शर्मा, भरत सिन्हा अनिल पांडेय, सरिता शर्मा, कविता शर्मा, सरोज जोशी, एवं सैकड़ो धर्मप्रेमी उपस्थित हुए।