Home छत्तीसगढ़ शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बिदाई समारोह संपन्न

शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बिदाई समारोह संपन्न

182
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एमएल साव का गत दिनांक 31 जुलाई 2023 को लगभग 40 वर्ष की सेवा पश्चात् उच्च शिक्षा विभाग छग शासन के निर्देशानुसार 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी-गरिमा के साथ सेवानिवृत्ति के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में सर्वप्रथम प्राचार्य एवं अन्य वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा शॉल, श्रीफल एवं फूलमाला द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात स्टॉफ सदस्यों ने उनके साथ व्यतीत किए गए पलों को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए, सर्वप्रथम डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव सहायक प्राध्यापक गणित, ने कहा कि जब भी हमें साथ काम करने का मौका मिला सर ने बहुत ही सहयोगात्मक रूप से काम किया। डॉ. एचके गरचा सहायक प्रााध्यापक अंग्रेजी ने उनकी विशेषता बताते हुए कहा कि किसी भी कमेटी के संयोजक के रूप में उनका कार्य बड़ा ही विशेष है, वे कमेटी के सदस्यों को अपनी प्रतिभा के अनुकूल काम करने की पूर्ण स्वतंत्रता देते है। सुश्री अपर्णा तिवारी, प्रयोगशाला तकनीशिन ने कहा कि वे बहुत ही सरल एवं सहज स्वभाव के है, वे कभी भी क्रोध के मुद्रा में नहीं दिखे। स्वयं प्रोफेसर साव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इस महाविद्यालय में स्वर्णिम दिन बिताए है और सभी का प्यार एवं सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी को पूर्ण लगन एवं मेहनत से काम करने हेतु आव्हान किया।
अंत में प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपा गया, उन्होंने पूरे मन और प्रसन्नता से पूरा किया। उद्बोधन पश्चात श्रीमती रामकुमारी धुर्वा, सहायक प्राध्यापक संगीत द्वारा एक भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में समस्त स्टॉफ की ओर से स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट किया गया। डॉ. साव के द्वारा भी महाविद्यालय को भेंट स्वरूप मां सरस्वती की अप्रतिम मूल्यवान मूर्ति भेंट की गई, जिसके लिए महाविद्यालय परिवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. निवेदिता ए. लाल सहायक प्राध्यापक भूगोल द्वारा किया गया। उन्होंने अपने शेरों-शायरी द्वारा महौल को मनोरंजक बना दिया।