Home व्यापार डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया….

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया….

135
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरकर 9 पैसे बढ़कर 82.99 पर पहुंच गया, क्योंकि कच्चे तेल की कीमत अपने ऊंचे स्तर से पीछे हट गई। हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू इक्विटी में नरम रुख और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया।

रुपया हुआ मजबूत

आज इंटरबैंक विदेशी मुद्रा पर,रुपया 83.10 पर खुला, फिर अमेरिकी मुद्रा यानी डॉलर के मुकाबले 82.99 के उच्च स्तर को छू गई, जो पिछले बंद के मुकाबले 9 पैसे की वृद्धि दर्ज करती है। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 83.08 पर बंद हुआ। स्वतंत्रता दिवस और पारसी नव वर्ष के अवसर पर मंगलवार और बुधवार को बंद थे।

डॉलर इंडेक्स, जो छह करेंसी की एक टोकरी है। डॉलर इंडेक्स के अनुसार डॉलर 0.12 प्रतिशत बढ़कर 103.55 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 प्रतिशत बढ़कर 83.55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को 722.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

शेयर मार्केट में कारोबार

आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 120.71 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,418.71 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, व्यापक एनएसई निफ्टी 43.55 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 19,421.45 पर आ गया।