Home मनोरंजन 2023 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी ‘गदर 2’

2023 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी ‘गदर 2’

145
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की एक दहाड़ ने सभी को पीछे छोड़ दिया है. सनी देओल की गदर 2 सुनामी बनकर जबरदस्त कमाई कर रही है, जिसकी लहरों में शाहरुख खान की पठान से लेकर प्रभास की आदिपुरुष और सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान से लेकर रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी शानदार फिल्में कहां बह गई पता नहीं चला.

गदर 2 को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं, लेकिन सिनेमाघरों में तारा सिंह को देखने वालों की भीड़ कम नहीं हो रही.गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर गजब की कमाई कर रही है. फिल्म 6 दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रही है. लॉन्ग वीकेंड का भरपूर फायदा उठाते हुए गदर 2 सिर्फ 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी.

स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी गदर 2 के नाम रहा.बात करें गदर 2 के 6वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो सनी देओल की फिल्म ने 32.37 करोड़ की बंपर कमाई की. छठे दिन की कमाई के मामले में भी गदर 2 शाहरुख खान की ‘पठान’ की हिंदी की कमाई से आगे निकल गई. इस आंकड़े के साथ गदर 2 ने भारत में नेट 261.35 करोड़ की कमाई कर ली. वहीं गदर 2 ने दुनियाभर में 338.5 का आंकड़ा पार कर लिया है.