Home मनोरंजन एपी ढिल्लों ने मुंबई में दी जोरदार परफॉर्मेंस

एपी ढिल्लों ने मुंबई में दी जोरदार परफॉर्मेंस

132
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मशहूर इंडो-कनाडाई सिंगर एपी ढिल्लों पर बनी डॉक्युसीरीज एपी ढिल्लों- फर्स्ट ऑफ अ काइंड इसी हफ्ते प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इस बीच एपी ढिल्लों अपने फैंस के बीच पहुंच रहे हैं। मंगलवार शाम को एपी ने शिंदा कहलों के साथ मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज की सलाना सांस्कृतिक इवेंट मल्हार की क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंचकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर किया।इस जोड़ी ने ब्राउन मुंडे, इनसेन, ट्रू स्टोरी और एक्सक्यूज सहित कई ट्रैक्स गाकर दर्शकों और छात्रों को दीवाना कर दिया।

एपी ढिल्लों ने अपने लेटेस्ट ट्रैक विद यू की खूबसूरत पेशकश से भी स्टूडेंट्स का भरपूर मनोरंजन किया। यही नहीं, इन सिंगर्स ने स्टूडेंट फैंस की भीड़ के बीच जाकर भी अपना परफॉर्मेंस जारी रखा, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को और ज्यादा एक्साइट कर दिया।यहां एपी ढिल्लों ने दर्शकों को उनके प्यार और साथ के लिए धन्यवाद किया और जाते-जाते उनसे अपनी डॉक्युसीरीज फर्स्ट ऑफ अ काइंड देखने की गुजारिश भी की। फैंस भी ब्राउन मुंडे, फेक, एक्सक्यूज और अन्य चार्टबस्टर ट्रैक के पीछे के व्यक्ति के बारे में अधिक जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।