Home अन्य वन विभाग की कार्यवाही में भारी मात्रा में सागौन लकड़ी और वाहन...

वन विभाग की कार्यवाही में भारी मात्रा में सागौन लकड़ी और वाहन जप्त

83
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर :  वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा लकड़ियों के अवैध परिवहन और कटाई पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कोरिया वन मंडल की टीम द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 69 हजार अनुमानित मूल्य लागत के 11 नग सागौन लकड़ी का लट्ठा और एक पिकअप वाहन केे जप्ती की कार्यवाही की गई।

पीसीसीएफ श्री श्रीनिवास राव तथा वनमण्डलाधिकारी कोरिया सुश्री प्रभाकर खलखो के निर्देश पर वन विभाग के संयुक्त दल ने रात्रि गश्त के दौरान वनमंडल कोरिया के परिक्षत्र बैकुठपुर परिसर सलवा अंतर्गत अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 69 हजार रूपए के 11 नग सागौन के लट्ठे और पिकअप वाहन को जप्त किया। कार्यवाही के दौरान वन विभाग की टीम ने सागौन वृक्षारोपण में अवैध कटाई कर पिकअप क्रमांक – सीजी 15 जेडबी 0129 में लोड अवैध 11 नग सागौन लकड़ी जप्त किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।