Home छत्तीसगढ़ ’राजीव युवा मितान सम्मेलन’: विकास प्रदर्शनी में दिखी छत्तीसगढ़ मॉडल की झलक

’राजीव युवा मितान सम्मेलन’: विकास प्रदर्शनी में दिखी छत्तीसगढ़ मॉडल की झलक

135
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर. ’राजीव युवा मितान सम्मेलन’ के आयोजन के अवसर पर आज नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ मॉडल की झलक दिखाई दी। विकास प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के पौने पांच साल की उपलब्धियों को फोटो और चलचित्र के माध्यम से दिखाया गया।
विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं राजीव युवा मितान क्लब, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक, हमर लैब, सुराजी गांव योजना, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, बेरोजगारी भत्ता योजना वनोपज की खरीदी को प्रमुख रूप से दर्शाया गया। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी प्रदर्शनी स्थल पर किया गया।