Home व्यापार डॉलर के मुकाबले लगातार दूसरे दिन गिरा रुपया

डॉलर के मुकाबले लगातार दूसरे दिन गिरा रुपया

266
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

डॉलर के मुकाबल रुपये की कीमत में लगातार दूसरे दिन दबाव देखा जा रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 8 पैसे गिरकर 83.21 पर था। विदेशी निवेशकों की ओर से की जा रही बिकवाली और अमेरिकी करेंसी में मजबूती को इसके पीछे की वजह माना जा रहा है।

फॉरेक्स ट्रेडर्स ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। इसके कारण भी रुपये पर दबाव देखा जा रहा है।

डॉलर के मुकाबले रुपये में कारोबार

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया 83.19 के स्तर पर खुला और उसके तुरंत बाद 83.23 के स्तर को छू गया। इसके बाद रुपया सुधरकर 83.21 के स्तर पर आ गया। इस कारण रुपये में 8 पैसे की गिरावट हुई। सोमवार को रुपया 19 पैसे गिरकर 83.13 के स्तर पर बंद हुआ।

रुपये में रह सकती है गिरावट

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में बढ़ती ब्याज दर और डॉलर के मजबूत रहने के कारण रुपये पर दबाव रह सकता है। दुनिया की छह बड़ी करेंसी के मुकाबले डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.07 पर बना हुआ है। कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत गिरकर 106.07 अंक पर बना हुआ है।