Home देश सबसे बड़ा शराब कांड जहां हुआ, ‎वहीं फिर बीमार पड़ने लगे लोग

सबसे बड़ा शराब कांड जहां हुआ, ‎वहीं फिर बीमार पड़ने लगे लोग

115
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छपरा । बिहार में ‎जिस जगह पर सबसे बड़ा शराब कांड हुआ, उसी जगह एक बार ‎‎फिर लोग बीमार पड़ने लगे हैं। दरअसल छपरा जिले के मसरख में एक बार फिर बड़े शराब कांड की खबर आ रही है। साल 2022 के दिसंबर महीने में यहां शराब कांड में 38 लोगों की मौत हुई थी। सूत्रों के अनुसार इस कांड में करीब 80 लोगों की जान गयी थी। इसके बावजूद यहां शराब खरीद-बिक्री का सिलसिला नहीं थमा और इस बार फिर लखनपुर गांव में एक साथ दो लोगों के शराब पीकर बीमार होने का मामला सामने आया है। बीमार लोगों में सुरेंद्र राम को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है, वहीं एक अन्य की हालत गंभीर देखते हुए मसरख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से छपरा रेफर किया गया है।
घटना के मध्य नजर प्रभावित इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि उत्पाद विभाग ने किसी अन्य मरीज के नहीं मिलने की बात कही है। दोनों मरीजों ने सिवान के सीमावर्ती इलाके में जाकर कहीं शराब का सेवन किया था। वहां से आने के बात दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तब परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से उन्हें पटना रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग बीमार लोगों की हालत पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम इलाके में सर्वे कर रही है। लेकिन कहीं से किसी अन्य की बीमार होने की सूचना नहीं है। यहां गौरतलब है कि 2022 के दिसंबर महीने में मशरक और आसपास के इलाके में अचानक जहरीली शराब पीने से एक के बाद एक 38 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शराब के धंधे से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन इसके बावजूद भी यह सिलसिला नहीं रुका। वहां शराब अभी भी बिक रही है जिसका सेवन कर लोग लगातार बीमार हो रहे हैं।