Home देश New Year 2024 का जश्न फीका ना कर दे कोरोना! लगातार बढ़...

New Year 2024 का जश्न फीका ना कर दे कोरोना! लगातार बढ़ रहे मामले, पहाड़ों पर पर्यटकों की भीड़ बजा रही खतरे की घंटी

102
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

Covid 19 Cases in India देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कर्नाटक में कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई। इसी बीच क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए बढ़ी तादाद में सैलानी पहाड़ी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। हिमाचल में तो ट्रैफिक जाम की समस्या काफी भयावह हो चुकी है।

नई दिल्ली। Covid JN.1 cases in India। कोविड के नए वेरिएंट JN.1 ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग राज्यों में इस वैरिएंट की वजह से कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा भी हुआ है। सोमवार को देशभर में कोविड के 628 नए मामले सामने आए।

कर्नाटक में कोरोना का मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कर्नाटक में कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई। इसी बीच क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां (New Year 2024) मनाने के लिए बढ़ी तादाद में सैलानी पहाड़ी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं।

 

 

हिमाचल में ट्रैफिक जाम से मचा हाहाकार
पिछले कुछ दिनों से पर्यटक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में छुट्टियां मनाने पहुंच रहे हैं। हिमाचल में तो ट्रैफिक जाम की समस्या काफी भयावह हो चुकी है। घंटों तक गाड़ियों सड़कों पर खड़े हैं। एक तरफ जहां देशभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं इन राज्यों में पर्यटकों की भीड़ ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

आइए जानते हैं पहाड़ी क्षेत्रों में का इस वक्त क्या हाल है।

क्रिसमस के मौके पर नैनीताल में हजारों पर्यटकों का लगा हुजूम

क्रिसमस के मौके पर करीब 20 हजार पर्यटक नैनीताल शहर पहुंचे। इतनी बड़ी तादाद में सैलानियों के शहर पहुंचने की वजह से सड़क के साथ ही बाईपास, नौकुचियाताल रोड, तिकोनिया तिराहे, डांठ, तल्लीताल रोड पर घंटों जाम रहा।

अटल टनल, रोहतांग में लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

न्यू ईयर की छुट्टियां मनाने के लिए पर्यटक भारी तादाद में हिमाचल प्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि, पर्यटकों को भारी जाम से जूझना पड़ रहा है। अटल टनल, रोहतांग पर लंबी-लंबी कतारों में सैकड़ों पर्यटक ( Himachal Tourism) फंसे रहे। कई-कई किलोमीटर का जाम लगा हुआ है। वहीं, होटलों में 90 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी रही।

जानकारी के मुताबिक, एक ही दिन में अटल टनल में 28 हजार ज्यादा गाड़ियां गुजरी। वहीं, पिछले 72 घंटों में शिमला में 55,345 गाड़ियां पहुंची।

बर्फबारी के बीच कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शिमला सहित कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बढ़ी तादाद में पर्यटक पहाड़ी इलाकों में पहुंच सकते हैं। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामले ने सरकार की परेशानी और बढ़ा दी है।