Home राजनीति मध्य प्रदेश से लेकर तेलंगाना तक का Election अपडेट, जानें पूरे दिन...

मध्य प्रदेश से लेकर तेलंगाना तक का Election अपडेट, जानें पूरे दिन का सियासी हाल

74
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मिजोरम के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में चुनावी राज्यों की सियासी पारा चढ़ा हुआ है। नेताओं के मैराथन दौरे चल रहे हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जहां कांग्रेस दोबारा सत्ता रिपीट करने की लड़ाई लड़ रही है तो भाजपा भी सत्ता बदलने के लिए जमकर मैदान में हैं।

वहीं तेलंगाना में दोनों की बड़ी पार्टियां सत्तारूढ़ दल भारत राष्ट्र समिति (BRS) को लेकर मोर्चा खोले हुए हैं। ऐसे में शुक्रवार (10 नवंबर) को पूरे दिन किस राज्य में क्या चुनावी हलचल है? नेताओं के दौरे से लेकर बयानबाजी तक सभी अपडेट्स जानिए एक खबर में…

मध्य प्रदेश चुनाव में आज दिनभर

राहुल गांधी की सतना में हुंकार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे, जहां सतना में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री लाखों रुपये के सूट पहनते हैं लेकिन मैं केवल यह सफेद टी-शर्ट पहनता हूं। इसी के साथ उन्होंने पीएम मोदी के ओबीसी वाले बयान पर भी निशाना साधा।
अब लखपति बनाउंगा बहनें: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना इसके बाद अब बनाउंगा लखपति बहना। मेरा लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश की हर बहन साल में कम से कम 1 लाख रुपये से ज्यादा कमाए। आपकी जिंदगी बदलना हमारा उद्देश्य है। कई भाई-बहन ऐसे हैं जिनके मकान कच्चे हैं। हमने मुख्यमंत्री लाडली आवास योजना बनाई है। सरकार बनने के बाद हर भाई-बहन जिसका कच्चा मकान है, उसको पैसे देकर पक्का मकान बनवाएंगे।”