Home खेल SRH vs CSK Live:हैदराबाद को दिया 166 रनों का लक्ष्य सीएसके ने

SRH vs CSK Live:हैदराबाद को दिया 166 रनों का लक्ष्य सीएसके ने

80
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

SRH vs CSK Live: शिवम और जडेजा के दम पर सीएसके ने बनाए 165 रन

युवा बल्लेबाज शिवम दुबे के 30 गेंदों पर 35 रन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के 23 गेंदों पर नाबाद 31 रनों की पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा। चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 165 रन बनाए।

SRH vs CSK Live: जडेजा ने सीएसके को संभाला

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम की पारी को संभाला। जडेजा की तेज पारी की मदद से सीएसके का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। फिलहाल जडेजा 19 गेंदों पर 25 रन और डेरिल मिचेल छह गेंदों पर आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।