Home छत्तीसगढ़ संस्कारधानी में सर्वधर्म का अच्छा मेल-मिलाप : डा. चंदन यादव

संस्कारधानी में सर्वधर्म का अच्छा मेल-मिलाप : डा. चंदन यादव

69
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राजनांदगांव। जूनी हटरी स्थित निशांत मंजिल मुस्लिम जमातखाना में शुक्रवार 5 अपै्रल की शाम रोजेदारों के लिए दावत-ए-इफ्तार आयोजित किया गया। इसमें शामिल होने एआईसीसी सचिव व छग कांग्रेस सहप्रभारी डा. चंदन यादव सहित प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी व मुस्लिम भाईयों ने बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा द्वारा जूनी हटरी स्थित निशांत मंजिल मुस्लिम जमातखाना में दावत-ए-इफ्तार आयोजित किया गया। जिसमें छग कांग्रेस के सहप्रभारी सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल होकर मुस्लिम भाईयों को रमजान माह की बधाई दी।
एआईसीसी सचिव व छग कांग्रेस सहप्रभारी डा. चंदन यादव ने मुस्लिम भाईयों के पवित्र माह रमजान पर बधाई देते हुए कहा कि संस्कारधानी में वैसे तो सर्व-धर्म का अच्छा मेल-मिलाप है, क्योंकि यहां सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर त्यौहार मनाते आ रहे है। इसके लिए मैं पूरे शहरवासियों को बधाई देना चाहता हूं और सभी रोजेदारों का इस्तेकबाल करते हुए शुभकामनाओं के साथ संस्कारधानी राजनांदगांव में अमन-चैन की दुआ की कामना करता हूं।
इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने मुस्लिम भाईयों को बधाई देते हुए कहा कि पवित्र रमजान माह चल रहा है। मुस्लिम भाईयों द्वारा भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखकर खुदा की इबादत कर रहे है। रोजा रखने में इंसान को इंसान की तकलीफों का अंदाजा हो जाता है। गरीबों के दुख-दर्द का एहसास होता है। मैं सभी रोजेदारों का इस्तेकबाल करते हुए पुनः शुभकामनाएं देता हूं।
इफ्तार पार्टी में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी दीपक दुबे, कांग्रेस अल्पसंख्यक उड़ीसा प्रभारी अब्दुल कलाम, कुतबुद्दीन सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस सचिव मेहुल मारू, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, मोहम्मद रफी, आफताब अहमद, शकील रिजवी, हाफिज वारसी, अब्दुल खालिक, मुस्तफा जोया, फरमान अली, अब्बास खान, जितेन्द्र शर्मा, अरशद खान, सुरजीत ठाकुर, कादिर अंसारी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई मौजूद थे।