Home छत्तीसगढ़ दुकान संचालक को कमरे में बंद कर सोने-चांदी के जेवर ले गए...

दुकान संचालक को कमरे में बंद कर सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर

67
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सिविल लाइन क्षेत्र के मंगला में रहने वाले किराना दुकान संचालक को चोरों ने कमरे में बंद कर आलमारी से चांदी के सिक्के और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। सोमवार की सुबह दुकान संचालक को इसकी जानकारी हुई। दुकान संचालक ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सिविल लाइन क्षेत्र के आजाद चौक मंगला निवासी रामसाय साहू किराना दुकान संचालक हैं। वे घर पर ही किराने की दुकान चलाते हैं। रविवार को भोजन के बाद वे परिवार के साथ आराम कर रहे थे। सोमवार की सुबह जब वे जागे तो कमरा बाहर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाकर अपने बेटे को जगाया। उनके बेटे का कमरा भी बाहर से बंद था। इसके बाद वे किसी तरह दरवाजे को खोलकर बाहर निकले। वे दुकान की ओर गए तो दरवाजा खुला था। दुकान में रखे आलमारी से 35 चांदी के सिक्के, चांदी की पायल और सोने का टाप्स गायब था। वहीं, गल्ले में रुपये भी गायब थे। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।