Home छत्तीसगढ़ नारियों के मातृत्व में चोंट और अपराध को संरक्षण देती है भाजपा...

नारियों के मातृत्व में चोंट और अपराध को संरक्षण देती है भाजपा : कुसुम दुबे

102
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। छग प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव, खैरागढ़ विधानसभा प्रभारी श्रीमती कुसुम दुबे ने 10 वर्षीय केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को नारी शक्तियों के साथ अन्याय से ओत-प्रोत कार्यकाल निरूपित करते हुए कही कि गुजरात की भाजपा सरकार द्वारा बिलकिस बानो मामले में 21 अपराधियों को छोड़ने, हाथरस में बेटी के साथ हुए अन्याय अत्याचार, देश को शर्मसार करने वाली मणिपुर में नारियों पर हुए दुर्दांत अत्याचार, पहलवान बेटियों के साथ हुए यौन शोषण के दोषी को संरक्षण, हरियाणा में 500 बेटियों के साथ हुए यौन शोषण की घटना, उन्नाव, कठुआ में मानवता को झकझोरने वाली घटना मोदी सरकार की असफलता एवं नारी शक्ति पर अन्याय का जीता जागता उदाहरण है। आयुष्मान योजना से सिजेरियन डिलिवरी की सुविधा हटा कर मातृत्व पर चोट किया है। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार के मात्र चार महीने में ही जिस प्रकार से महिलाओं व बच्चियों पर अमानवीय अत्याचार बढ़े हैं, यह डबल इंजन सरकार की नाकामी ही है। एनसीआरबी ने तो भाजपा नेतृत्व से देश में हर एक घंटे में 51 महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय पर एफआईआर के आंकड़े तक सार्वजनिक किए हैं, वहीं अनेकों स्थानों पर तो एफआईआर लिखे ही नहीं या दबाव के चलते महिलाओं की आवाज को दबा दी जा रही है। महिला आरक्षण कब लागू होगा, यह भी बताने में सरकार असक्षम है, जो मोदी सरकार की महिलाओं के सुरक्षा व योजना की पोल खोल दी है।