Home छत्तीसगढ़ छत्‍तीसगढ़ में तीसरे चरण में सात सीटों के लिए आज से भरे...

छत्‍तीसगढ़ में तीसरे चरण में सात सीटों के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन

63
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्‍तीसगढ़ में अंतिम चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। पहले व दूसरे चरण के लिए मतदाता, प्रत्याशी व नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण के चुनाव में प्रदेश में सात लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा शामिल हैं।

तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल तय की गई है। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी,वहीं 22 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को, दूसरे चरण का मतदान 26 व तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। संसदीय क्षेत्रों की मतगणना चार जून को होगी।