Home मनोरंजन मुनव्वर फारुकी ने ईद पर फैंस को दिया खास तोहफा….

मुनव्वर फारुकी ने ईद पर फैंस को दिया खास तोहफा….

143
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली। ‘लॉक अप सीजन 1’, ‘बिग बॉस 17’ जैसे रियलिटी शो की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। इस बार वह किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं, बल्कि आज ईद के दिन उन्होंने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल, आज गुरुवार को मुनव्वर ने अपनी पहली वेब सीरीज की अनाउंसमेंट कर दी है।

सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी इस वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का ट्रेलर भी जारी कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं। इस वेब सीरीज के साथ ही मुनव्वर एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

फर्स्ट कॉपी का ट्रेलर हुआ जारी

ट्रेलर की शुरुआत में मुनव्वर कंप्यूटर पर कुछ करते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है कि नींद का इंतजार वो करते हैं, जो सपने देखना चाहते हैं, पर बेचैन होकर वो जागते हैं जो मंजिल देखना चाहते हैं। 1 मिनट 43 सेकंड के इस ट्रेलर में मुनव्वर साल 1999 की बात करते हुए दिखाई देते हैं।

जिसमें वह बताते हैं कि उस साल में बॉलीवुड गन और फिरौती से ज्यादा DVD से डरता है। उनकी इस सीरीज का निर्देशन फरहान पी जम्मा ने किया है। इसे शेयर करते हुए मुनव्वर ने फैंस को ईद की मुबारकबाद भी दी है।

फैंस को है बेसब्री से इंतजार

मुनव्वर फारुकी की इस सीरीज का ट्रेलर देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि खतरनाक भाई इंतजार नहीं कर सकते। एक अन्य यूजर ने फायर इमोजी शेयर करते लिखा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है। इसके अलावा बिग बॉस का हिस्सा रह चुके रिंकू धवन ने कमेंट किया कि वाह, बधाई हो, ईद मुंबई।