Home छत्तीसगढ़ दादी राणी सती जी के मंगलपाठ में झूम उठी महिलाएं..

दादी राणी सती जी के मंगलपाठ में झूम उठी महिलाएं..

83
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

दुर्ग . श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग के 14 वे वार्षिकोत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व के अवसर पर आज चौथे दिवस दादी राणी सती जी के मंगलपाठ का आयोजन किया गया जिसमें भारी मात्रा में चुनरी वाली साड़ी पहनकर महिलाएं मां दुर्गा मंदिर आये,और भजनों की प्रस्तुति में ख़ूब झूमे..
दादी आई है, मेरी मैया मेरे घर आई रे’, ‘आज है दादी अमावस्या’, ‘श्रीराणी सती दादी की जय’, ‘दे दे थोड़ा प्यार दादी’ जैसे भक्ति भजनों पर महिलाएं जमकर झूमी। मौका था- दादी परिवार सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर महिला समिति द्वारा आज दिनाँक 12 अप्रैल को आयोजित राणी सती दादीजी के मंगलपाठ का।
महोत्सव में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन सम्राट अभिजीत जोशी, राजनांदगांव ने अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को कथामृत का रसपान कराया गया। मंगल महोत्सव में महिलाओं ने भी दादी का मंगल पाठ किया, समिति की संगीता शर्मा एवं प्रभा शर्मा ने बताया कि मंगल पाठ के दौरान दादीजी के जन्म प्रसंग के दौरान कई श्रद्धालुओं ने उपहार के रूप में चाकलेट, खिलौने, मिठाइयां, लड्डू व अन्य वस्तुएं बांटी एवं शिक्षा की रस्म में सभी उपस्थित छोटे छोटे बच्चों को कॉपी पेन का वितरण किया गया, कथा में दादी जी के विवाह रस्म अजोजक समित्ति की महिलाओं ने सभी उपस्थित महिलाओं को मेहदी एवं हल्दी लगाई और सती होने तक की सभी रस्मों का मंचन किया गया। जन्मोत्सव के दौरान बधाइयां लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं व कन्याएं उमड़ी। महोत्सव में अखंड ज्योत, जन्मोत्सव, बधाई उत्सव, विवाह उत्सव, मुकलावा उत्सव व महाप्रसादी आकर्षण का केंद्र रहा।
छोटे छोटे बच्चों को आकर्षित झांकी के रूप में सजाई गई थी, जिसे देख झूम उठे सभी उपस्थित जन..
कार्यक्रम में पायल जैन राधिका राजेन्द्र साहू चन्दा देवी शर्मा किरण शर्मा सरिता शर्मा ममता टावरी चंचल ललित शर्मा मनीषा राठी अर्चला शर्मा अनिता अग्रवाल सरोज जोशी प्रीति राजगढ़िया सुमन बंटी शर्मा आभा शर्मा नीलू पण्डा शिल्पी शर्मा प्रगति शर्मा प्रज्ञा शर्मा प्रेमलता शर्मा गायत्री शर्मा अनिता शर्मा मनोरमा शर्मा सुमन शर्मा इंदु भूतड़ा चंदा शर्मा सरोज जोशी सिंपल राठी सुनीता गुप्ता मोना शर्मा अनिता शर्मा सारिका शर्मा सुनीता अग्रवाल सुनीता शर्मा, शोभा गुप्ता श्रद्धा भूतड़ा मंजू राठी बरखा राठी, सीमा शर्मा, मधु शर्मा, प्रीति राठी, राधा अग्रवाल सुनीता गुप्ता एवं सैकड़ो महिलाएं उपस्थित हुए.
कल दिनाँक 13 अप्रैल सँध्या 7 बजे माता जी की 108 दीपो एवं 108 पूजा थाल से महाआरती, एवं विशेष श्रृंगार किया जावेगा.