Home छत्तीसगढ़ मातृ शक्ति वंदन में जुटा महिला मोर्चा, मोदी की गारंटी घर-घर पहुंचा...

मातृ शक्ति वंदन में जुटा महिला मोर्चा, मोदी की गारंटी घर-घर पहुंचा रहे

94
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम सोनसायटोला व भड़सेना में मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत ने बताया कि, लोकसभा चुनाव के दौरान महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर एक महिला तक पहुंच कर उन्हें भाजपा सरकार की योजनाओं और मोदी की गारंटी से अवगत करा रहीं हैं। वहीं महिला मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की जा रही है।
श्रीमती सारस्वत ने कहा कि-महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर परिस्थितियों में काम करना जानती हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम सोनसायटोला के बाजार चौक मंच पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। संगठन की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुद ही मंच की साफ सफाई की और बैठक की व्यवस्था बनाई। सभी मिल-जुलकर पूरे समर्पण भाव से गांव-गांव तक भाजपा का परचम लहराने का काम कर रही हैं।
सोनसायटोला में मोर्चा की पदाधिकारियों ने महिलाओं को मोदी की गारंटी से अवगत कराते हुए बताया कि-भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना लागू की है। इससे हर परिवार की महिलाओं को एक हजार रुपए मिल रहे हैं। इस योजना के साथ भाजपा ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत प्रयास किए हैं। इसी तरह ग्राम भड़सेना में महिला मोर्चा ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। समूह की महिलाओं को जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि-फिर एक बार रेडी-टू-ईट का निर्माण महिला समूहों को दिया जा रहा है। ये फैसला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार ने किया है।
श्रीमती सारस्वत ने बताया कि-मात्र शक्ति सम्मेलन में ग्राम भड़सेना अंबागढ़ चौकी मंडल में लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष प्रचार कर कमल फूल पर वोट डालने की अपील की। साथ ही मोदी की गारंटी के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत, बुनकर समिति की जिला अध्यक्ष कांति साहू, उपाध्यक्ष ईश्वरी धुर्वे, मंडल अध्यक्ष कुंजलता हरमुख, मंडल महामंत्री द्वय तीजन मानिकपुरी, योगमाया साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती उमा तिवारी, कल्पना, समाजसेवी शंकर मानिकपुरी, उपाध्यक्ष श्रीमती उमा तिवारी, पूर्व सरपंच करौंदा परतेती, श्रीमती माया बाजपेयी, श्रीमती नंदा, बूथ अध्यक्ष आनंद साहू सहित ग्राम हाथीकन्हार, ग्राम केकतीटोला सहित अन्य गांवों की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।