Home छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल को जिताने तरुण सिन्हा जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं की जरूरत

भूपेश बघेल को जिताने तरुण सिन्हा जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं की जरूरत

88
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। छुरिया क्षेत्र के कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को जीतने के लिए दिन-रात एक करके चुनाव प्रचार कर रहे हैं, यदि श्री सिन्हा जैसे और भी नेता कार्यकर्ता जी-जान लगाकर भिड़ेंगे तो श्री बघेल की आसान जीत तय हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री सिन्हा के चुनाव प्रचार करने के तरीके की चर्चा कांग्रेस के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पार्टी भाजपा में भी होने लगी है। भाजपा में चर्चा है कि तरुण सिन्हा जैसे नेता लोकसभा क्षेत्र में 100- 50 भी हो जाए, तो भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान सांसद संतोष पांडे के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा हो जाएगी। श्री सिन्हा सुबह से लेकर रात तक मानव पेज पसिया लेकर चुनाव प्रचार करते हैं। भाजपा की खामियां बताते हुए और कांग्रेस की विशेषता बताते हुए लोगों से श्री बघेल को मतदान करने की अपील कर रहे हैं, इससे मतदाताओं में मानसिकता श्री बघेल के पक्ष में बन रही है और वह कांग्रेस के महत्व को समझने लगे हैं।