Home मनोरंजन अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और छोटी बहन को लोगों ने प्लास्टिक सर्जरी बताकर...

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और छोटी बहन को लोगों ने प्लास्टिक सर्जरी बताकर किया ट्रोल

103
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सोशल मीडिया पर कौन सा यूजर कब ट्रोल हो जाए इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। फिल्म जगत के लोग तो आए दिन ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं। कुछ सितारे तो पलटकर मुंहतोड़ जवाब दे देते हैं तो कुछ चुप रहना ही पसंद करते हैं। इसी सिलसिले में अब अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर को ट्रोल किया गया है। इस मामले में समीक्षा ने ट्रोलिंग करने वाले लोगों को दो टूक जवाब दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।भूमि और उनकी बहन समीक्षा का चेहरा एक-दूसरे से काफी मिलता है। दोनों को साथ देखकर, लोग पहचान ही नहीं पाते कि कौन भूमि है और कौन समीक्षा। अब इसी चीज को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है। दो दिन पहले की बात है। भूमि पेडनेकर और समीक्षा पेडनेकर ने एक साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में दोनों बहनें लिपस्टिक लगाते हुए दिखाई दे रही थी। दोनों काफी सुंदर नजर आ रही थी। इस वीडियो पर कुछ लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी तो कुछ ने दोनों बहनों को ट्रोल करना शुरु कर दिया।