Home छत्तीसगढ़ नक्सलियों की सूचना देने पर मिलेगी सरकारी नौकरी और पांच लाख का...

नक्सलियों की सूचना देने पर मिलेगी सरकारी नौकरी और पांच लाख का इनाम

68
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलियों और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी देने वाले लोगों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है।कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि नक्सलियों के बारे में जानकारी साझा करने वालों को 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम सरकार द्वारा दिया जाएगा।पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने आगे कहा कि अगर एक नक्सली गिरफ्तार होता है या मारा जाता है तो अधिकतम पांच लोगों को कांस्टेबल पद पर नौकरी दी जाएगी। जिले के पुलिस अधिकारियों ने भी जिले में घरों का दौरा किया है और नक्सलियों को पकड़ने में मदद करने वालों को 5 लाख रुपये का इनाम देने के बारे में जानकारी साझा की है।

35 हजार लोगों तक पहुंचाई गई जानकारी
उन्होंने कहा, “यह जानकारी पिछले 3 दिनों में पैम्फलेट और व्हाट्सएप के माध्यम से 35,000 लोगों तक पहुंचाई गई है। हम ग्रामीणों को नक्सलियों से बचाने के लिए गांवों में नागरिक सुरक्षा समूह भी बना रहे हैं। पिछले तीन महीने में नक्सल प्रभावित इलाकों में छह से अधिक पुलिस कैंप खोले गये हैं।” एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा, “राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में 7-8 किलोमीटर की दूरी पर पुलिस कैंप खोले गए हैं। हम नौ अति संवेदनशील इलाकों में छोटे बच्चों के लिए स्कूल भी चला रहे हैं। हमने युवाओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों की व्यवस्था की है। नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि ग्रामीणों की मदद से अगले छह महीनों में कवर्धा क्षेत्र से सफाया कर दिया जाएगा।”