Home राजनीति कोझिकोड के कोडियाथुर में रोड शो में राहुल बोले- मोदी 5-6 बड़े...

कोझिकोड के कोडियाथुर में रोड शो में राहुल बोले- मोदी 5-6 बड़े बिजनेसमैन की कठपुतली

83
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कोझिकोड। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चार दिन के केरल दौरे का बुधवार को कोझिकोड के कोडियाथुर में रोड शो किया। इस दौरान राहुल ने कहा- आरएसएस और भाजपा कथित तौर पर संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। पीएम मोदी भारत के 5-6 बड़े बिजनेसमैन की कठपुतली बन गए हैं। मोदी में देश चलाने की समझ नहीं है। उनका काम लोगों को असली मुद्दों से भटकाना है। जब लोग कोविड से मर रहे थे, तब पीएम कह रहे थे थाली बजाओ। इसपर मीडिया ने उन्हें जीनियस कहा। अगर देश के किसी अन्य नागरिक ने थाली बजाओ कहा होता तो उसे लाठी से पीटा जाता या जेल में डाल दिया जाता।
इसके अलावा एक इंटरव्यू में इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर मोदी के जवाब पर राहुल ने कहा- वे कहते हैं कि राजनीति में पारदर्शिता लाने के लिए ऐसा स्कीम लाई गई थी। अगर ऐसा था तो नाम क्यों छिपा रखे थे? जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डेटा सामने आना चाहिए, इसे कौन रोक रहा था? क्यों रोक रहा था? ये हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी हफ्ता मांगने की योजना है।
महिलाओं को सालान 1 लाख
हम देश के सभी गरीब परिवारों की एक लिस्ट बनाने जा रहे हैं। अगर हम जीते तो इन परिवारों में से एक महिला को चुना जाएगा। उनके बैंक अकाउंट में सालाना 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। हर महीने 8 हजार 500 रुपए डाले जाएंगे। हम सभी ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स को इंटर्नशिप देंगे। ये लोग अपनी फील्ड के हिसाब से एक साल की ट्रेनिंग लेंगे। इन्हें भी हर महीने 8 हजार 500 रुपए दिए जाएंगे। इस हिसाब से साल में ग्रेजुएट के पास 1 लाख रुपए होंगे। मुझे समझ नहीं आता कि राज्य सरकार के लिए वायनाड में मेडिकल कॉलेज पहुंचाना इतना मुश्किल क्यों है। मैंने इस मुद्दे पर व्यक्तिगत रूप से सीएम से बात की है। हम उन पर दबाव बनाना जारी रखेंगे।