Home व्यापार शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 456 , निफ्टी 124 अंक...

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 456 , निफ्टी 124 अंक नीचे आया

108
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुम्बई । घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भी गिरावट जारी रही। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट अंतराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। मध्य पूर्व में ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण भी विश्व भर के बाजार गिरे हैं जिससे भारतीय बाजार पर भी दबाव पड़ा है। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने की आशंकाओं से भी आईटी शेयरों में भारी बिकवाली रही। इससे बेंचमार्क सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी भी नीचे आये। वहीं विदेशी कोष की निकासी को देखते हुए भी निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। व्यापक बाजारों की बात करें तो स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, पर मिडकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।
दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों वाला बीएसई मानक सूचकांक सेंसेक्स 456.10 अंक करीब 0.62 फीसदी बढ़कर 72,943.68 अंक पर बंद हुआ। वहीं ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124.60 अंक तकरीबन 0.56 फीसदी नीचे आकर दिन के अंत में 22,147.90 अंक पर बंद हुआ।
आज कारोबार के दौरानर सेंसेक्स के शेयरों में, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नीचे आये जबकि टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, मारुति, आईटीसी, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में रहे।
वहीं दूसरी ओर एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के अलावा
यूरोपीय बाजार में भी गिरावट रही। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को गिरावट पर बंद हुए थे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों गत दिवस 3,268 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची थी। इससे पहले गत दिवस भी बाजार गिरावट पर बंद हुआ था।
इससे पहले आज सुबह वै‎श्विक बाजारों से ‎मिले कमजोर रुझानों के बीच ही बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट जारी रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के लगातार बिकवाल रहने और ब्रेंट कच्चे तेल की उच्च कीमतों से भी निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुईं। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 585.63 अंक गिरकर 72,814.15 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 168.65 अंक फिसलकर 22,103.85 अंक पर पहुंच गया। वहीं हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 845.12 अंकों की गिरावट के साथ 73,399 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 246.91 अंक टूटकर 22,272.50 के स्तर पर बंद हुआ।